कोडरमा : जिले के 10 शिक्षकों को मिला शिक्षक प्रेरणा सम्मान

 

  • शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने जिले के 10 शिक्षकों को शिक्षक प्रेरणा सम्मान से किया सम्मानित

टीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध एवं नियंत्रण ब्यूरो के बैनर तले  शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षकों को एनएचआरसीसीबी ने शिक्षक प्रेरणा सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

बताते चलें कि कोडरमा जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय असनाबाद झुमरीतिलैया में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय के चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगनाथ प्रसाद को प्रखंड मीडिया प्रभारी आलोक कुमार सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा को विद्यालय के शिक्षक रविन्द्र कुमार यादव ने बुके दे कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी, सहायक शिक्षिका सीता कुमारी, सहायक अध्यापिका कुमारी मीता एवं सहायक अध्यापक रवींद्र कुमार यादव को एनएचआरसीसीबी की टीम के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां शिक्षकों का हौशला बढ़ता है। वहीं संगठन के कार्य की भूमिका भी दिखती है।

वहीं दूसरी ओर आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा के प्रधानाध्यापक अश्वनी तिवारी, संजीत भारती, मंटु कुमार, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा, राजकीयकृत उच्च विद्यालय कोडरमा के दिनेश कुमार गुप्ता को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (रजि. 0483/2017 मुख्य कार्यालय नई दिल्ली ) नीति आयोग भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है एवं भारत सरकार के मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत मानवाधिकार की प्रचार -प्रसार एवं रोकथाम के लिए कार्य करता है। 

मौके पर महिला विंग की जिलाध्यक्ष शगुफ्ता प्रवीण, मीडिया प्रभारी राम कुमार सिंह,सक्रिय सदस्य अरविंद एकघरा, अमन कपसीमे, प्रदीप सुमन, प्रेम भारती इत्यादि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse