टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कृष्ण जन्माष्टमी पर बुधवार को पूरे अभ्रकांचल क्षेत्र में जय कन्हैया लाल की.. के जयकारों से गूंज उठा।
मंदिरों में देर रात तक कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण भक्तों ने उपवास रखकर श्रद्धा भक्ति के साथ मध्य रात्रि तक पूजा-अर्चना की। जैसे ही रात्रि 11 बजकर 59 मिनट पर घंटियॉ बजनी शुरू हुई।
वैसे ही झुमरी तिलैया में बरसात भी शुरू हुई लगभग 15 मिनट तक बरसात होती रही और तेज हवा के वजह से 12 बजकर 01 मिनट से विद्युत आपूर्ति शहर में बंद रही। पर्व को लेकर मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था।
मंदिरों में शाम से ही देर रात्रि तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। कान्हा के जन्म के बाद लोगों के बीच प्रसाद, मिठाई व टॉफी बांटी गयी। इस शुभ घड़ी भगवान कृष्ण की झांकियां भी दिखायी गयी।
जन्मोत्सव पर श्रद्धालु भक्तों ने कान्हा को झूला झुलाया एवं दही व माखन का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों में कई बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में पहुंचे जिन्हें देखने के लिए लोगों में उत्सुकता थी।
शहर के खुदरापट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रीराम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में संगीतमय भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में राखी भदानी मनीष कपसिमें उपस्थित थे। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा भगवान श्री कृष्ण बुराइयों पर अच्छाई की के लिए अवतार लिया था।
भगवान श्री कृष्ण का अवतार पापियों के खात्मे के लिए हुआ था। भगवान कृष्ण ने मार्गदर्शक की भूमिका निभा कर महाभारत में सत्य की जीत हासिल कराने में अहम भूमिका निभायी थी।
वहीं दूसरी ओर श्री मनहरण कुटिया में छह दिवसीय झूलन उत्सव शुरू हुआ। स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, कोडरमा रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत कई निवास स्थलों पर जन्माष्टमी की धूम रही।
इस अवसर पर मुन्ना भदानी, अरविन्द चौधरी, राकेश राजपुत, नवीन सिन्हा राकेश कपसिमे, राजेश कपसिमे, सुजय सिंह, विनोद चौरसिया, पंकज केसरी, जीवकांत झा आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर अडडी बंगला रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी झूलन उत्सव लगाया गया। यहां गिरधाारी सोमानी, नंदकिशोर शर्मा, राजा चौरसिया, पंकज केशरी सहित कई गायकों ने भजन प्रस्तुत कर श्ऱ़द्धालु भक्त को खूब झुमाया।
मौेके पर राजकुमार चौधरी रामप्रवेश पाडेय कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। झुमरी तिलैया के विभिन्न निवास स्थलों मंदिरों में भी झूलन सजाया गया।
इस दौरान छोटी -छोटी गायें .... राधिका गौरी से बृज के छौरी से करा दो मेरा विवाह .... काली कमले वाले मेरे यार .... कान्हा तो हमारा साथी है गरीबों का सहारा है.... जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त झुमते रहे। शहर के अडडी बंगला में प्रेरणा शाखा की सचिव सारिका लडढा और तन्मय लडढा ने चंद्रयान 3 पर आधारित झुलन उत्सव सजाया, जिसे देखकर श्रद्धालु भक्त ने निहाल हुए।
वहीं श्याम बाबा पथ स्थित नेहा जैन ने भी अपने निवास स्थल पर आकर्षण सजावट किये और भगवान कृष्ण को 56 भोग अर्पित किया गया। बताया गया। भगवान कृष्ण जब गोबर्धन पर्वत उठाये थे तब याशोदा मॉ ने 56 तरह के भोग खिलाये थे जो यह पंरपरा आज भी जारी है।
इस कार्यक्रम में पायल अग्रवाल, राजादेवी बोहरा, राजकुमार बोहरा, निर्मल बोहरा प्रिंस अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं प्रतीक जैन कृष्ण की भूमिका में लोगों को मन मोह लिया।
झुमरी तिलैया स्थित चमत्कारी बाबा मंदिर शुभम मगधीया, अभिषेक शर्मा, विजय सोनी, रंजीत रजक, चंदन सिंह, भागीरथ पांडेय मंटु पांडेय, धर्मशीला मिश्रा, साक्षी भदानी मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं झंडा चौक स्थित महेश दारूका माला दारूका के निवास स्थल पर पर भी कृष्ण का झुला लगाया गया।
विश्राम बाग रोड स्थित राम मंदिर में ओम संकीर्तन मंडल एवं ओम शिवशक्ति महिला मंडल के द्वारा सवा 13 घंटे का भजनों का कार्यक्रम किया गया। शहर के कई इलाकों में हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, काली मंदिर, सहित कई मंदिरों को आकर्षण फुलों बेलुन के साथ सजाया गया एवं संवारा गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse