श्रीकृष्णमय हुआ लोहरदगा

 

  • भक्ति के सागर में डूबे भक्त
  • जगह-जगह जन्माष्टमी पूजा का आयोजन
  • बच्चे कृष्ण और बच्चियों राधारानी बनी

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा और आसपास का पूरा इलाका श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर उत्साहित है। शहर ही नहीं गांव-गांव श्रीकृष्णमय हो गया है। 

राधा- कृष्ण मंदिरों के अलावा बड़े मंदिरों में विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। तमाम लोग बड़ी संख्या में पूजा के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। जगह-जगह राधा कृष्ण रूप सजा का आयोजन किया जा रहा है।

जहां एक और नन्हे मुन्ने बच्चे अपने को भगवान श्रीकृष्णा और राधा-रानी के रूप में सजाने से आनंदित नजर आ रहे हैं। वही इनको सजाने में उनकी माता के साथ पूरा परिवार भी हर्षित और उल्लासित है।

शहर के श्रीराम मंदिर फुलवारी, बड़ा तालाब महादेव मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर गुदरी बाजार, देवी मंडप पावरगंज, राधा कृष्ण मंदिर चंद्रशेखर आजाद चौक, राधा कृष्ण मंदिर जिंगी, राधा कृष्ण मंदिर मजिस्ट्रेट कॉलोनी के अलावा विभिन्न शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं में तो कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अद्भुत आयोजनों का मेला लगा हुआ है।

कहीं प्रतियोगिता है, तो कहीं नन्हे- मुन्ने बच्चों में भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप देखकर लोग उन्हें नमन कर रहे हैं। यही सनातन धर्मालंबियों की विशिष्टता है, जिसे वह और आगे बढ़ाने में तन- मन- धन से अपना योगदान करते हैं।

लोहरदगा श्रीराम मंदिर फुलवारी में सैकड़ो महिलाएं और युवतियां सामूहिक रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में भाग लिया, तो वही बड़ा तालाब महादेव मंदिर में बजरंग दल की ओर से भगवान श्रीकृष्णा के बाल स्वरूप सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन आधी रात के बाद तक चलता रहा श्रीराम मंदिर फुलवारी परिसर में नारीशक्ति के द्वारा भी रूप सजा का कार्यक्रम किया गया। 

पूजा को संपन्न कराने में पुरोहित नीरज पांडेय मन्दिर सजावट आनंद पांडेय उपस्थिति मुनेश्वर् पांडेय, अंगद् शुक्ला, लखन लाल मांझी, भीम विश्वकर्मा, सीमा देवी, खुशबु देवी, चम्पा देवी, ज्योति देवी, नीलू देवी, गुण पांडेय रीमा साहु, पूनम तिवारी, नीलम प्रसाद श्यामा प्रसाद, आकांक्षा साहु, गरिमा साहु, रागिनी केसरी, सहित करीब सौ की संख्या में लोग हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse