नहीं रहे पूर्व प्रधानाध्यापक संगीत और पर्यावरण प्रेमी बालकिशोर साहू

 

  • जिले भर के शिक्षकों ने शोक जताया
  • आज गांव के श्मशान घाट में 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला के समाजसेवी, संगीत प्रेमी, तबला वादक, पूर्व प्रधानाध्यापक, पर्यावरण प्रेमी बालकिशोर साहू का निधन बुधवार को 80 वर्ष की अवस्था में हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव के श्मशान घाट में 10 बजे सुबह किया जायेगा। यह जानकारी परिवारीजनों ने दी। 

बालकिशोर साहू 1971 में शिक्षक पद पर योगदान किये थे। 2005 में लोहरदगा के कैरो प्रखंड अंतर्गत टाटी खरता स्थित मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक के रूप में सेवानिवृत हुए थे। वह 35 सालों तक विभिन्न विद्यालयों में अध्ययन अध्यापन का काम किया था।

लोहरदगा के चांदकोपा ग्राम निवासी बालकिशोर साहू शिक्षा और संस्कृति से आरंभिक जीवन से ही जुड़े हुए थे। मंचीय कार्यक्रम से लेकर अन्य सांस्कृतिक समारोह में वह बड- चढकर सहभागिता देते थे। 

हारमोनियम, तबला और गिटार पर भी उनकी अच्छी पकड़ थी। उन्होंने अपने बच्चों को भी संगीत की शिक्षा दी थी। उन्होंने अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां- अंजनी, अनीता और आरती साहू के अलावा एक पुत्र अंगद साहू समेत नाती- पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ा है।

उनके निधन पर शिक्षक मदन मोहन पांडेय, शैलेंद्र कुमार सुमन, मनी उरांव, रामकिशोर नारायण प्रसाद, मनोहर देवघरिया, गणेश लाल, वैद्यनाथ मिश्र, मुमताज अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर देव, रामविलास सिंह, सुबोध कुमार साहू, सुबोध सेनगुप्ता, बांके बिहारी बेदुवा,वीके बालान्जिनप्पा,आदि ने शोक जताया हैं। तमाम लोगों ने ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse