यात्रीगण कृपया ध्यान दें... ट्रेन के समय में हुआ है बदलाव

 

  • रांची से गुजरने वाली हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के समय में हुआ बदलाव

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लखनऊ मंडल के गोरखपुर कैंट (छावनी) यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। 

इसके तहत ट्रेन संख्या (15027) हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन छह और सात सितंबर, 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 90 मिनट देर से हटिया से खुलेगी। 

इसके अलावा नौ सितंबर, 2023 को यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 240 मिनट यानी चार घंटे देर से हटिया से प्रस्थान करेगी। 

वहीं, ट्रेन संख्या (15028/ 15027) गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन छह से 11 सितंबर, 2023 तक गोरखपुर कैंट (छावनी) स्टेशन से छपरा स्टेशन के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse