अगले विश्व कप में भी जलवा बिखेर सकते हैं मेसी

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को 2026 विश्व कप तक अर्जेंटीना के लिए खेलने के लिये मनायेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया ने कहा कि मेसी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का विस्तार करने की संभावना से इंकार कर दिया था, लेकिन उन्हें अपना मन बदलने के लिए आश्वस्त किया जा सकता है। 

तापिया ने मंगलवार को ब्यूनस आयर्स में स्पोर्ट्स लीडर्स समिट के दौरान कहा- वह हमेशा अधिक का लक्ष्य रखता है। वह कभी हार नहीं मानता और हमेशा आपको आश्चर्यचकित करता है। अपने मौजूदा फॉर्म में मेस्सी आसानी से 2026 विश्व कप में खेल सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse