एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिला के तीनपहाड़ क्षेत्र के बाबूपूर में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।
मामले में तीनपहाड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना से संलिप्त एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी चिंतामन रजक ने कहा कि मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।
मिली जानकारी के अनुसार बाबूपुर निवासी फेकू महतो (25) अपने घर के बाहर मोबाइल चला रहा था, तभी एक युवक ने उसके गर्दन पर मारा और एक दूसरे में मारपीट शुरू हो गयी, जिसमें फेकू की स्थिति गंभीर हो गयी।
परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार की देर रात्रि को इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
तीनपहाड़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। मृतक की पत्नी रूमा देवी सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse