एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में होने वाले विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को चोटों के बावजूद टीम में शामिल किया गया है, जबकि गेंदबाजी हरफनमौला सीन एबोट पहली बार टूर्नामेंट में खेलेंगे।
कमिंस और स्मिथ कलाई की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें एशेज श्रृंखला के दौरान लगी थी। वहीं स्टार्क और मैक्सवेल ग्रोइन और टखने की चोट का शिकार हैं।
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि ये सभी जल्दी ही फिट हो जायेंगे और भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला में उनके चयन की उम्मीद है। विश्व कप की अंतिम टीम के ऐलान से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका में आठ वनडे मैच खेलने हैं।
एडम जम्पा और एश्टोन एगर दो स्पिनरों को टीम में जगह मिली है जबकि जोश इंगलिस बैकअप विकेटकीपर हैं।
टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका में पांच वनडे मैचों की श्रृंखला और भारत में तीन वनडे खेलने हैं।
विश्व कप से पहले उसे नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं। विश्व कप में उसे आठ अक्टूबर को चेन्नई में भारत के खिलाफ पहला मैच खेलना है।
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबोट, एश्टोन एगर, एलेक्स कारी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse