बुजुर्ग हमारी धरोहर, उनका सम्मान हमारा कर्तव्य : शालिनी गुप्ता

 

  • मारवाड़ी युवा मंच ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराया गीजर, आयरन व जरूरत के समान

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष सह चंदा रोलर फ्लोर मिल्स  के संचालक राहुल जैन की धर्मपत्नी आर्ची जैन के जन्मदिन को लेकर झुमरी तिलैया के वृद्ध आश्रम में एक समारोह का आयोजन कर बुजुर्गों के साथ केक काटा गया । 

मौके पर  बुजुर्गों के लिए गीजर, आयरन एवं दैनिक कार्य में उपलब्ध होने वाली सामग्रियों को वार्डन श्वेता सिंह एवं काउंसलर  स्वीटी गुप्ता को उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि मंच जो सेवा उपलब्ध करवा रहा है वह अद्वितीय है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,विशिष्ट अतिथि के रूप में झुमरी तिलैया नगर प्रशासक हर्षवर्धन उपस्थित थे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा मारवाड़ी युवा मंच मानवता की सेवा का जो कार्य कर रही है उसे भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक- सुख सुविधाओं के पीछे लोग भाग रहे हैं और ऐसे में  बुजुर्गों का सम्मान ही सबसे बड़ा सम्मान होता हैद्य बुजुर्ग हमारी धरोहर है उनका सम्मान हमारा कर्तव्य है।  वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज सम्माननीय अंग है । 

उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक है। बड़े बुजुर्ग जहां भी रहते हैं वहां हमें छांव मिलती हैै  और वृद्ध आश्रम में जो भी लोग रह रहे हैं वह एक परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर यह महसूस हो रहा है की बुजुर्ग का आशीर्वाद हमें बेहतर रूप से मिलता रहेगा। नगर प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि बचपन से हमें यह सिखाया गया है की बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए । 

आज हर शहर में वृद्ध आश्रम खुलता जा रहे हैं । आज हम अर्थव्यवस्था के पीछे भाग रहे हैं और ऐसे में बुजुर्गों को वृद्ध आश्रम में रख रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के लिए बड़ी उपलब्धि हैं और यहां रह रहे बुजुर्गों को सकारात्मक सोच के साथ जिंदगी को खुशहाल बनाना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। समाज को नकारात्मक की ओर नहीं सकारात्मक की ओर जाने की जरूरत है ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए  मारवाड़ी युवा मंच को साधुवाद भी दिया। 

मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसीया  ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी किस ओर जा रही है,इसे समझने की जरूरत है हमारे समाज में जिस संस्कृति को विदेश अपना रहा है आज वह संस्कृति हमारे समाज से धीरे-धीरे लुप्त होते जा रही है। 

जो माता-पिता ने हमें हाथ थाम कर चलना सिखाया जब उनके पैर डगमगाने लगे तब उन्हें सहारा देने के बजाय हमने उनसे किनारा कर ले रहे  है ऐसे में हमें सोचने की आवश्यकता हैद्य वहीं वार्डन श्वेता सिंह ने कहा कि यहां रह रहे बुजुर्ग हमारे लिए पूजनीय है,और अलग-अलग समुदाय के होने के बावजूद उनकी सेवा में कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की घर की याद नहीं आए उनके लिए सारे सार्थक पहल जिला प्रशासन , सामाजिक और स्वयं सेवी संगठन के जरिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी बुजुर्ग को यहां रह रहे हैं उनका मानना है कि उनके बच्चे पाप किये हैं, और आप लोग जो कर रहे हैं।

वह धर्म के बच्चे के रूप है राहुल जैन ने कहा कि किसी का जन्मदिन और सालगिरह हो तो  इन बुजुर्गों के साथ अपने उत्सव को मनाये और उनकी खुशी का भागीदार बनना चाहिए। मंच संचालन संजय जैन ढोल्या ने किया । वहीं मौके पर अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। 

मारवाड़ी युवा मंच की ओर से बुजुर्गों को मिठाई एवं नमकीन सामग्री उपलब्ध कराया गया। मंच की ओर से यह भी कहा गया कि समय-समय पर इन्हें जिस चीज की जरूरत होगी उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा । 

मौके पर मंच के संयोजक अर्जुन सघई, अरविंद चौधरी, सचिव  आशीष जोशी सह  सचिव  शिवेश पच्चीसिया,महावीर खेतान संजय अग्रवाल पूर्व जिला परिषद सदस्य जयनगर पवन सिंह, सेवानिवृत्ति बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा प्रबंधक एके सिंह, टीम जीरो के बंटी अली हैदर, आनंद कुमार , सुशील अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चंदेल, मिलन शाहवादी के अलावा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग पुरुष, महिला एवं नगर परिषद के कर्मी  मौजूद थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse