एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने मंगलावार को बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को क्रिकेट विश्व कप 2023 का गोल्डन टिकट दिया। शाह ने ट्वीट किया कि हमारा स्वर्णिम टिकट किसी और को नहीं बल्कि सदी के महानायक को देने का सौभाग्य मिला।
उन्होंने कहा- फिल्मी जगत के बिग बी का भारतीय टीम के प्रति अटूट समर्थन है, जो हम सभी को प्रेरित करता रहता है। वह आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए हमारे साथ जुड़े हैं, जिससे हम और अधिक रोमांचित हैं।
उल्लेखनीय है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को होगा।
भारतीय टीम विश्व कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse