टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा ने प्राथमिक विद्यालय असनाबाद में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों के बीच पौधों का गमला देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद ने कहा कि प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित की गयी। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय कदम है।
उनके द्वारा शिक्षकों दिया गया यह सम्मान शिक्षा के जगत में काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन समिति की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की समिति भी काफी सशक्त है और इनका कार्य भी काफी सराहनीय है।
वहीं प्रेरणा शाखा की सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि प्रेरणा शाखा सामाजिक क्षेत्र में हर जगह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है। उसी के तहत आज प्राथमिक विद्यालय असनाबाद में पदस्थापित शिक्षक इंदु कुमारी, सीता कुमारी, कुमारी मिता एवं रविंद्र कुमार यादव को पौधों का गमला देकर सम्मानित किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्य करने से प्रेरणा शाखा अपने आप को संतुष्ट महसूस करती है। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार सिन्हा ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
साथ ही विद्यालय की शिक्षिका इंदु कुमारी ने प्रेरणा शाखा की सचिव सारिका लड्ढा को बुके देकर के सम्मानित की। वहीं विद्यालय के लिए प्रेरणा शाखा ने दो पंखों का सहयोग देते हुए कहा कि बच्चे विद्यालय में किसी भी तरह के अभाव में ना रहे गर्मी से राहत के लिए प्रेरणा शाखा के द्वारा पंखे का सहयोग किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार सिन्हा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक रवींद्र कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में श्वेता गुटगुटिया, मिनी हिसारिया, दीपा गुप्ता, उषा शर्मा, सरिता अग्रवाल, आराध्या हिसारिया, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रौशन कुमार, रमेश यादव, खुशबू देवी, सुषमा देवी, लीला देवी, संयोजिका खुशबू देवी, प्रेमलता देवी इत्यादि उपस्थित थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse