रांची। झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने आज रेल मंत्री को चिट्ठी लिखकर हटिया से पुणे के हडपसर बीच एक अतिरिक्त रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। ज्ञात हो कि हटिया से पुणे के बीच एक द्विसाप्ताहिक रेल सेवा पहले से मौजूद है जो अपनी पूरी क्षमता से परिचालित होती है। आईआरटीटीसी 2020 की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ है कि हडपसर से हटिया के बीच एक साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन हो। पोद्दार ने रेल मंत्री से इस बात का उल्लेख किया है कि पुणे जानेवाले यात्रियों की संख्या झारखण्ड में बहुत है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन से इन दोनों शहरों के बीच द्दढ़ वाणिज्यिक सम्पर्क स्थापित होंगे एवं रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse