कोडरमा। सिविल सर्जन सभागार कोडरमा में सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना की अध्यक्षता एवं जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार की उपस्थिति में वेक्टर जनित रोग से संबंधित जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी एमपीडब्ल्यू बीटीटी एवं लैब टेक्नीशियन को वेक्टर जनित रोग के नियंत्रण तथा इससे बचाव हेतु प्रशिक्षक सुनील कुमार पंडित एवं विवेकानंद शर्मा ने सामूहिक रूप से विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि वेक्टर जनित रोग से आम जनों के बचाव हेतु जिला स्तर तथा प्रखंड स्तर से जो भी निर्देश दिया जाता है, उसका शत-प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें। जिले के सभी व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। वहीं डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में मलेरिया की जांच लक्ष्य से काफी कम है। इसलिए क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति बुखार पीड़ित पाया जाता है, तो तुरंत उसकी जांच कर उपचार किया जाना आवश्यक है। इस हेतु 5 से 20 दिसम्बर 2021 तक जिले के सभी क्षेत्रों में लगातार फीवर सर्वे कर जांच किया जाना है तथा पॉजिटिव पाए गए मरीजों का उपचार भी किया जाना है। वहीं फाइलेरिया विलोपन के लिए जिले के सभी रोगियों का जिला अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त ऑपरेशन किया जा रहा है। जो व्यक्ति निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराना चाहते हैं तो वहां भी आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त में ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है। इसलिए सभी हाइड्रोसील रोगियों से अपील है कि वह अपना ऑपरेशन कराएं। मौके पर डीपीएम महेश कुमार, डॉ विकास चौधरी, शंभू कुमार, ललन कुमार राणा, मुकेश राणा, अविनाश आनन्द, ओदोर सुरीन, प्रदीप कुमार, सिद्धान्त ओहदार, बिट्टू कुमार, जगदीश शर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse