टीम एबीएन, रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर गिरिडीह के अंचलाधिकारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। गिरिडीह के अलावा बोकारो के चंदनक्यारी के अंचलधिकारी का भी स्थानांतरण किया गया है।
इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यह ट्रांसफर मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग की अनुशंसा पर झारखंड सरकार राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया गया है। राज्यपाल के आदेश पर सरकार के उपसचिव रामेश्वर लेयांगी ने अधिसूचना भी जारी किया गया है।
कहा गया है कि मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने दो पत्र 9 अगस्त और 15 अगस्त को लिखा था। पत्र में डुमरी विधानसभा उपचुनाव, 2023 के दृष्टिपथ 03 वर्ष या उससे अधिक वर्ष तक एक जगह पर पदस्थापित पदाधिकारियों की आदर्श आचार संहिता के अध्याय-20 की कंडिका- 20.9 के अनुरूप स्थानांतरण करने के लिए अनुरोध किया गया था। इसके आलोक में ये अधिसूचना निर्गत की गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse