टीम एबीएन, रांची। सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा स्कूल में ही गिरने से संदेहास्पद परिस्थितियों में बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। क्लास छह में पढ़ने वाली छात्रा को धुर्वा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
तुपुदाना ओपी की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रांची के नामी स्कूलों में शुमार सेक्रेड हार्ट में क्लास छह में पढ़ने वाली एक छात्रा स्कूल में गिरने की वजह गंभीर रूप से घायल हो गयी है।
स्कूल प्रबंधन के द्वारा उसे आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां वह मौत से जूझ रही है। डॉक्टर के अनुसार छात्रा की स्थिति गंभीर है। फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस की एक टीम स्कूल में जांच कर रही है जबकि दूसरी टीम अस्पताल में है। बच्ची किन परिस्थितियों में गिर कर घ्याल हुई है इसकी जांच की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse