एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के टिकटों की आम बिक्री शुक्रवार शाम से शुरू होंगे। पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप के लिए दुनिया भर के प्रशंसकों को भारत में आमंत्रित किया गया है।
भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय से टिकट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। भारत के मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट की जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी गयी थी।
बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि प्रशंसक टिकट कहां खरीद पायेंगे। टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से होनी है। हालांकि, कुछ फैंस एक दिन पहले 24 अगस्त से ही टिकट कर सकते हैं।
टिकटों की मांग को इंतजाम करने और अधिक से अधिक प्रशंसकों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखने का सबसे अच्छा मौका देने के लिए शुक्रवार से विदेशी टीम के वार्मअप मैचों और इवेंट मैचों के साथ विभिन्न चरणों में बिक्री की जायेंगे।
विश्व कप में कुल 58 मैच खेले जायेंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच शामिल हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जायेंगे।
हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में अभ्यास मैच आयोजित किये जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse