झारखंड : चक्रवाती तूफान को लेकर राज्य में अलर्ट, आज तट से टकराएगा "जवाद"

 

एबीएन डेस्क। बंगाल की खाड़ी में हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान "जवाद" में तब्दील हो गया है। इसके शनिवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पांच दिसंबर को दोपहर तक पुरी के आसपास के तट पर पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार तूफान के चलते शुक्रवार शाम से आसपास के इलाके में भारी बारिश होगी। इसका असर झारखंड में भी दिखेगा। शनिवार और रविवार को इसके चलते झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी, मध्य भाग और इसके समीप के इलाके में हल्के दर्जे की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थान पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही स्तर पर हवा का बहाव संभव है। चक्रवात के असर से शुक्रवार को झारखंड के दक्षिणी भाग में दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल छाने लगे थे। मौसम केंद्र के मुताबिक देर रात तक बादल और घने हो जाएंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse