टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते बुधवार को मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने की घटना में 18 श्रमिकों की मौत पर शोक जताया। मिजोरम के आइजोल जिले में पुल गिरने की घटना में कम से कम 18 श्रमिकों की मौत हो गयी और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।
श्री सोरेन ने लिखा- मिजोरम में सैरांग के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से श्रमिकों की मौत की दुखद खबर मिली। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। मैं हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
यह हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। घटना के दौरान मौके पर लगभग 35-40 कर्मचारी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
गौरतलब है कि मिजोरम के आइजोल जिले में सैरांग इलाके के निकट बीते बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के कारण कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse