टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट लोहरदगा- 2023 का भव्य आयोजन 24 अगस्त किया गया।यह आयोजन लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान और एफडी इंटरप्राइजेज लोहरदगा सौजन्य से देश आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजित किया गया।
इसमें राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि थे। जिले के उपायुक्त डॉ बाघमारे कृष्ण प्रसाद, पुलिस कप्तान आर रामकुमार विशिष्ट अतिथि और सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल, नगर पर्षद प्रशासक देवेंद्र कुमार अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
प्रतियोगिता में 300 मी फ्री स्टाइल बालक- बालिका, 50 गुना 4 मी एम आई स्ट्रोक बॉयज- गर्ल्स, बैकस्ट्रोक 100 मी बॉयज- गर्ल्स, बटरफ्लाई 100 मी बॉयज- गर्ल्स, बैकस्ट्रोक 100 मी बॉयज- गर्ल्स, ट्यूब रेस, बोट रेस, वाटर पोलो आदि का आयोजन किया गया।
जमशेदपुर के दीपांशु सिंह को इंडिविजुअल का मैन आॅफ द टूनार्मेंट का खिताब दिया गया। वहीं बालिका वर्ग में अतासी कुमार को यह अवार्ड दिया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं - 300 मी थ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता बालिका वर्ग प्रथम अतासी कुमार, द्वितीय आरती कुमारी, प्रथमी सिंह सरदार।
बालक वर्ग- दीपांशु सिंह ,अमन जयसवाल, राहुल नायर। लोहरदगा के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में इमरोज खान, दीपक साहू, अफसर आलम और दिनेश पांडेय क्रमश: अव्वल रहे। 50 गुना चार मी एम आई स्ट्रोक इवेंट में दीपांशु सिंह, अमन जयसवाल, साहिल नायर क्रमश: अव्वल रहे।
इस वर्ग के बालिका इवेंट में अतासी कुमार, प्राथमी सिंह सरदार और आरती कच्छप अव्वल रहे। बैकस्ट्रोक बालक वर्ग- दीपांशु सिंह, अनूप मुंडा, अमन जयसवाल। बालिका वर्ग में अतासी कुमार, शबाना कुमारी, श्वेता लकड़ा क्रमश: अव्वल अव्वल रही।
बटरफ्लाई 100 मी- दीपांशु सिंह, अनूप मुंडा, अमन जयसवाल क्रमश: अव्वल रहे। बालिका वर्ग में आरती कुमारी प्राथमी सिंह सरदार और कुमारी रिष्टा राज अव्वल रही।
100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक वर्ग में अभिषेक कुमार महतो, राहुल नायर, दीपक महतो। बालिका वर्ग में आरती कच्छप, नैना कुमारी, प्रिया उरांव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। ट्यूब रेस में सूरज जायसवाल, अफसर आलम, विकास मुंडा उरांव क्रमश: अव्वल रहे। वाटर पोलो के बालिका वर्ग में जेएसएसपीएस ने रांची को दो- एक से हराया।
बालक वर्ग में हजारीबाग और लोहरदगा के बीच खेला गया मैच एक-एक के बराबरी पर छूटा। वोट रेस में रेड पोट और येलोपोट क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में जमशेदपुर और रांची की 16 लड़कियों के द्वारा भाव भाव सिंक्रोनाइज्ड डांस का प्रदर्शन किया।
सफल प्रतिभागियों को सांसद धीरज प्रसाद साहू डीसी बाघमारे कृष्ण प्रसाद और पुलिस कप्तान आर रामकुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 45 बालिका समेत 112 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, लोहरदगा, चतरा, रामगढ़ के अलावा तैराकी एकाडमी झारखंड के बालक बालिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव दीपक मुखर्जी, एचडी इंटरप्राइजेज के अब्दुल जब्बार, संदीप मिश्रा, फहद, अब्दुल कादिर, अशोक यादव, डॉ शशि कुमार गुप्ता, आलोक कुमार साहू, अमर प्रसाद अग्रवाल, वीके बालान्जिनप्पा, सरवर खान, सेराज अंसारी, उमेश पासवान,मनु राणा समेत हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse