ओमिक्रॉन : पूरे अफ्रीका में तेजी से फैल रही महामारी

 

एबीएन डेस्क । कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से मुकाबले में मदद के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का विशेषज्ञ दल दक्षिण अफ्रीका पहुंचा है। यह दल गौतेंग प्रांत में मामलों से निपटने के प्रयासों में मदद करेगा। ओमिक्रॉन करीब 30 देशों में फैल चुका है। डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका के क्षेत्रीय आपातकालीन निदेशक डॉ. सलाम गुए ने बताया कि निगरानी और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में मदद के लिए विशेषज्ञों का एक दल गौतेंग भेजा गया है, जबकि एक दल पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में मौजूद है और जीनोम अनुक्रमण में मदद कर रहा है। गौतेंग प्रांत दक्षिण अफ्रीका का प्रमुख आर्थिक केंद्र है। पिछले एक सप्ताह से देशभर के 80 फीसदी संक्रमण यहीं सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका में 11,500 नए संक्रमण दर्ज किए गए। दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) ने बताया कि करीब 75 फीसदी संक्रमण के पीछे नया वैरिएंट है। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री फाहला का कहना है कि संक्रमण की चौथी लहर शुरू हो चुकी है। 52,300 नए मामले : अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के मुताबिक पूरे महाद्वीप में इस स्पताह में 52,300 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो बीते सप्ताह से 105 फीसदी ज्यादा हैं। डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका के निदेशक डॉ. मोएती ने अफ्रीकी देशों को कोविड के प्रति अपनी प्रतिक्रिया को लेकर सावधानी बरतने की सलहा देते हुए कहा कि महाद्वीप में संक्रमण की वृद्धि को रोकना ही एकमात्र उपाय है, क्योंकि यहां पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse