टीम एबीएन, रांची। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार को अहम बैठक का आयोजन हुआ, जहां प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 17 अगस्त से शुरू होने वाली संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा हुई। वहीं, बैठक के बाद झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की।
बीजेपी प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड में जब से जेएमएम और कांग्रेस की सरकार बनी है तब से लगातार अपराधिक घटनाओं के साथ लूट के नये-नये कीर्तिमान बन रहे हैं। आपराधिक घटनाओं का औसत राज्य में सर्वोच्च है। बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार संघर्ष करते रहे हैं। राज्य की जनता उद्वेलित है। युवा परेशान है।
राज्य की जनता को इस पीड़ा से निकालने के लिए बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा पर निकल रहे हैं। सिदो कान्हो की जन्म स्थली से ये यात्रा शुरू होगी और 10 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में बड़ी सभा के जरिए यात्रा का समापन होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse