गूगल ने श्रीदेवी को दी अनोखी श्रद्धांजलि

 

गूगल ने श्रीदेवी को उनकी 60वीं जयंती डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

एबीएन डेस्क। सर्च इंजन गूगल ने रविवार को प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी 60वीं जयंती पर विशेष डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। गूगल को अपने इनोवेटिव डूडल के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में आज गुगल ने विभिन्न फिल्मों में प्रतिष्ठित भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी के नृत्य करते हुए चित्र को अपने डूडल पर दर्शाया है। 

वह बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थी। सर्च इंजन ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी मनमोहक मुस्कान वाले चित्र को दशार्या है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था और उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने चार साल की उम्र में तमिल फिल्म कंधन करुणई में अभिनय की शुरुआत की थी। 

उन्होंने अपने मनमोहक अंदाज और जादुई अभिनय से कई वर्षो तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। वर्ष 2013 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया। वर्ष 2017 में श्रीदेवी ने क्राइम थ्रिलर मॉम में एक मां की भूमिका निभायी। 

इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। गूगल ने कहा कि श्रीदेवी ने भारतीय सिनेमा में महिलाओं के लिए प्रमुख भूमिकाएं निभाने के लिए नए रास्ते तलाशकर हमेशा के लिए फिल्म उद्योग पर अपनी छाप छोड़ी। उन्हें अपने समय के महानतम भारतीय अभिनेताओं में से एक के रूप में याद किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse