आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान

 

भाजपा का मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान आज से

टीम एबीएन, रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। 

रविवार को साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान के समीप आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। शनिवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों के संग कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर निर्देश दिये। 

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युतवरण महतो शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों को तीन रंगों से सुसज्जित कलश एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किये जायेंगे। 

इन कलशों में भाजपा कार्यकर्ता मंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख स्थल एवं महापुरुष के प्रतिमा स्थल के समीप की मिट्टी को एकत्रित कर अलग-अलग कलशों में रखेंगे। छह दिवसीय इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर शहर के कोने-कोने से मिट्टी एकत्रित करेंगे। 

गुंजन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एवं भाजपा झारखंड प्रदेश के निदेर्शानुसार अमृत महोत्सव के समापन को यादगार बनाने के लिए मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यकतार्ओं एवं आमजनों में उत्साह है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse