भूकंप के तेज झटकों से हिल उठी उत्तरी फिलीपींस की धरती

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। फिलीपींस के बाटानेस प्रांत में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। फिलीपीन इंस्टीट्यूट आफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है। संस्थान ने आज यहां बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 9:43 बजे आये भूकंप की रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गयी। 

उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र सबतांग शहर से करीब 38 किमी दक्षिण पश्चिम में 10 किमी की गहराई में स्थित था। उन्होंने कहा कि भूकंप के झटके महसूस किये जायेंगे लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इलोकोस नॉर्ट प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse