टीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथि परिचय और स्वागत नीतू कुमारी ने किया।
कार्यक्रम में कुल 6 समूहों ने हिस्सा लिया। भारतवर्ष सदन, हिमवर्ष सदन, अजनाभवर्ष सदन, कार्तिक उरांव सदन, गणपत राय सदन, भरतभूमि सदन, जंबूद्वीप सदन, हिंदुस्तान व सिदो-कान्हू सदन की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। सामूहिक देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में आर्यावर्त व तिलकामांझी सदन विजेता और बिरसा मुंडा सदन उपविजेता रही।
सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वालों की अखंड शृंखला है।
देश की एकजुटता और अखंडता को बनाये रखकर ही हम उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। शिक्षाविद सदस्य कृष्णा प्रसाद ने कहा कि हमें देश की सेवा, समर्पित भाव से करनी चाहिए। लोक गायिका अंशु कुमारी ने बहुत ही सुंदर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
निर्णायक मंडली में वगीसा म्यूजिक एंड आर्ट के संरक्षक रोशन लाल साहू, काबुम डांस इंस्टीट्यूट के निर्देशक सचिन सिंघानिया व लोक गायिका अंशु कुमारी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन यशोदा कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन कविता कुमारी ने किया।
कार्यक्रम में सचिव अजय प्रसाद, समिति सदस्या शोभा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम कुमार, कॉलेज के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, स्नेहा शर्मा, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse