एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में हुए युवक की मौत हो गयी। इससे लोग आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। बीच सड़क पर एक ट्रक को भी लोगों ने आग के हवाले कर दिया। साथ ही कई वाहनों में लोगों ने तोड़फोड़ की। लोगों को शांत कराने पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की तीखी बहस भी हुई।
झरिया सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग पर पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला स्थित मां कल्याणेश्वरी मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से संदीप सुमन राय (32 वर्ष ) की मौत हो गयी। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी।
लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे, गुस्से लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। लोगों ने सड़क पर खड़ी एक ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने झरिया सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
अपर कांड्रा मिडिल स्कूल के समीप रहने वाले पूर्व चासनाला सेल के पूर्व कर्मचारी स्वर्गीय सुशील राय के बड़े बेटे संदीप सुमन बोकारो क्षेत्र के तेलगाड़िया स्थित वेदांता स्टील में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। संदीप के भाई उदित राय के मुताबिक संदीप अपनी बाइक या फिर किसी निजी वाहन से ड्यूटी आना-जाना किया करते थे।
शुक्रवार की रात वेदांता स्टील से कार्य कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान चासनाला मां कल्यानेश्वरी पुल से ठीक पहले वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। संदीप की पिछले साल ही शादी हुई थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse