अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 20 स्टेशनों का होगा जीर्णोधार

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी आधारशिला

टीम एबीएन, रांची, रामगढ़, बोकारो, साहिबगंज, धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों के जीर्णोद्धार का ऑनलाइन शिलान्यास किया। 

इनमें झारखंड के भी 20 स्टेशन शामिल हैं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे देश में 508 स्टेशनों के जीर्णोधार के लिए 25 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जायेगी। सभी स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं झारखंड के 20 स्टेशनों के जीर्णोधार के लिए 825 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।

झारखंड के 20 स्टेशनों के पुनर्विकास की पीएम ने रखी आधारशिला

झारखंड के इन 20 स्टेशनों में रांची के हटिया और पिस्का स्टेशन सहित अलग-अलग जिलों के कई स्टेशन शामिल हैं। सभी स्टेशनों पर शिलान्यास कार्यक्रम के लिए व्यापक इंतजाम किये गये थे। रांची के अलावा झारखंड के बरकाकाना, डाल्टनगंज, बोकारो स्टील, चंद्रपुरा, गढ़वा, घाटशिला, कोडरमा, कतरासगढ़, कुमारधुबी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जं (गोमो), लातेहार, मनोहरपुर, गढ़वारोड़ जं, हजारीबाग रोड, नगर उंटारी, पारसनाथ, राजखरसावां और साहिबगंज शामिल स्टेशनों का जीर्णोधार किया जायेगा। इन सभी स्टेशनों पर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राज्यपाल के साथ सासंद और मंत्री हुए शामिल

रांची के हटिया स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, राज्य सरकार के मंत्री चंपई सोरेन सहित कई लोग मौजूद रहें। भारत स्टेशन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज रेलवे विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है। भारत अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है।

हम नयी ऊर्जा, प्ररेणा और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नये अध्याय की शुरूआत हो रही है। आने वाले दिनों में देश के अन्य स्टेशनों को भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जायेगा। वहीं कार्यक्रम में मौजूद सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री के शासनकाल में देश के स्टेशन एयरपोर्ट की तरह विकसित हो रहे हैं। रांची का हटिया स्टेशन एक मॉडल स्टेशन के रूप में देखा जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse