एबीएन डेस्क। इन दिनों गांव में अपना क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। धर्मेंद्र इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। धर्मेन्द्र इन दिनों गांव में अपना क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं, जिसका एक वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में खाट पर बैठे धर्मेंद्र एकदम सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं उनके हाथ में एक कस्तूरी मेथी रखी हुई थाली दिख रही है।
वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, दोस्तों, आनंद लेने का सबसे अच्छा तरीका ……ए पूरी स्कून लाइफ। धर्मेन्द्र वीडियो में कहते हैं, हैलो दोस्तों... आप सोच रहे होंगे कि हमारा धर्मेंद्र कर क्या रहा है...यह सब क्या है... ये मेथी है दोस्तों तोड़कर सुखाया है इसको ,अब इसको परांठे में डालकर पराठा बनेंगे, सब्जी बनेगी और मक्खन के साथ खाएंगे। गांव वालों की जिंदगी बसर कर रहा हूं। ये है मेरी चारपाई। अच्छा लग रहा है। जानें क्यों आपसे शेयर करने को दिल करता है ये सब चीजें..।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse