टीम एबीएन, रांची। सावन पुरुषोत्तम मास में विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग झारखंड के तत्वधान मे विहिप सेवा विभाग के सदस्य कृष्ण कुमार गाड़ोदिया के आवास मे महारुद्राभिषेक समारोह का आयोजन हुआ।
समारोह में उनके पुत्र हर्ष गाड़ोदिया पत्नी गायत्री अग्रवाल, पौत्र माणविक, पुत्रवधु आयुषी,भतीजे मोहित और सुनील, रामभगत जालान, मिनी शर्मा, मालती शर्मा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग झारखंड के प्रांतीय प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल, रांची विभाग सेवा प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद सिंह मुंडा व महानगर अध्यक्ष कैलाश कुमार केशरी ने विधि विधान और सद्भावना के साथ भाग लिया।
मौके पर भगवान शिव का भव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया। विहिप सेवा विभाग के प्रदेश प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस महा रुद्राभिषेक के प्रधान पुरोहित पं सूर्यकांत त्रिपाठी अपनी मंडली के साथ आये थे, जो वर्तमान में वृन्दावन निवासी विहिप झारखंड के पूर्व प्रदेश मंत्री श्याम नारायण दूबे के प्रधान शिष्य है।
उन्होंने पूरे विधि विधान एवं शिव जी के मधुर भजनों के साथ महा रुद्राभिषेक कराया। पूरा परिसर भोले शंकर की जय कारे के साथ गुंजयमान हो गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं महाआरती के साथ महा रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। सोमवार को कृष्ण कुमार गाड़ोदिया सपत्नीक वृन्दावन धाम की तीर्थयात्रा पर प्रस्थान कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse