कोडरमा : गिरधारी सोमानी अध्यक्ष और नवीन पंड्या बने सचिव

 

  • कोडरमा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन का चुनाव सहर्ष संपन्न

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया के डॉक्टर गली स्थित केडीएए, कोडरमा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय में सत्र 2023-24 हेतु आम चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव सभा में कोडरमा ज़िले के सभी गायक, वादक, नर्तक, मंच संचालक एवं साउंड ऑपरेटर उपस्थित थे।

बैठक में संरक्षक के रूप में लड्डू गोपाल राजगढ़िया, सुनील देबनाथ, धीरेन्द्र मिश्र, अर्चना धर, नंदकिशोर शर्मा, बी एम प्रसाद, सुशील द्विवेदी, प्रेम पाण्डेय, विजय सिंह, जवाहर वर्मा, दिलीप रॉय, बक्शी सिंजन प्रसाद, अशोक विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, चंद्राणी सरकार, विजय पाण्डेय, रणजीत कुमार सिंह, रवि दाहिमा, मुन्ना भदानी, अध्यक्ष गिरधारी सोमानी, उपाध्यक्ष, संजीत भारती, बबलू सिंह, सचिव नवीन पाण्डया, सह सचिव जूही दासगुप्ता, शशि राज, कोषाध्यक्ष विशाल कप्सिमे, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, अनूप कुमार बर्णवाल,  न्यायिक सलाहकार सुशील द्विवेदी, विवेक सिंह, सुधांशु पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, सुमन सोनकर को बनाया गया है। 

जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शशि चंदेल, धीरज पाण्डेय, बबलू पाण्डेय, असीम मुखर्जी, राजेश भदानी, राजा चौरसिया, आराधना सिंह, सुमन सोनकर सुधीर पाण्डेय, सूरज प्रताप, मनोज माथुर, सुरेश यादव, अभिषेक शर्मा, सोनाली बर्णवाल के नाम शामिल हैं। यह जानकारी सचिव नवीन पांड्या ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse