टीम एबीएन, लोहरदगा। बिहार के औरंगाबाद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 एवं 6 अगस्त को आयोजित 34वां क्षेत्रीय (बिहार, झारखंड) वॉलीबॉल प्रतियोगिता (तरुण बालक वर्ग अंडर-19) में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा ने राजकमल धनबाद को पराजित कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।
इस जीत ने महाविद्यालय के साथ-साथ विद्या विकास समिति झारखंड का भी गौरव बढ़ाया है। टीम के खिलाड़ियों में सुजल बखला, पुनीत उरांव, हरीश उरांव, चरणजीत उरांव, निशित उरांव, रेहान फजल, जितेश उरांव, रोशन कुमार रवि, प्रियांशु उरांव, निखिल भगत एवं अजित भगत और टीम मैनेजर के रूप में आचार्य रितेश कुमार पाठक शामिल है। टीम 4 अगस्त को यहां से रवाना हुई थी और 7 अगस्त को लौटेगी। लौटने पर टीम का भव्य स्वागत होगा।
टीम की सफलता के लिए बधाई देने वालों में क्षेत्र संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय मंत्री रामअवतार नारसरिया, क्षेत्र सचिव नकुल कुमार शर्मा, प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल, प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी, खेलकूद के क्षेत्र प्रमुख सुरेश मंडल, गुमला विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, विद्या विकास समिति झारखंड के सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ता, शीला अग्रवाल, स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत, लोहरदगा नगर में विद्या भारती विद्यालयों के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर अग्रवाल, सह सचिव अश्विनी कुमार, शिक्षाविद सदस्य कृष्णा प्रसाद, डॉ शशि गुप्ता, सदस्य शोभा देवी, जीतराम बड़ाईक, प्रदीप कुमार, पुष्कर महतो, संकुल प्रमुख बिपिन कुमार दास, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे, महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी, महाविद्यालय विद्वत परिषद के सदस्यों में डॉ प्रमोद कुमार पुजारी, डॉ कुमुद अग्रवाल, डॉ लोहरा उरांव, गोरख पांडे, डॉ पूनम मिश्रा, परमानंद अग्रवाल, अजय मित्तल, बैजनाथ मिश्रा, देवानंद महतो, डॉ टी साहू, शिरीष केसरी, धनेश महतो, शिवशंकर सिंह, डॉ विद्यानंदन शर्मा, महाविद्यालय खेलकूद एवं शारीरिक प्रमुख यशोदा कुमारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मी शामिल हैl
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse