श्री सर्वेश्वरी समूह रांची ने गुमला में लगाये और बांटे 341 पौधे

 

  • ग्राम- कोइन्जारा, पंचायत- ढिड़ौली, जिला- गुमला में 341 पौधौं का रोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 06.08.2023 (रविवार) को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष - 2023 के तीसरे चरण का आयोजन  ग्राम - कोइन्जारा,  पंचायत - ढिड़ौली, जिला - गुमला में किया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, जामुन, बेल इत्यादि के 341 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात में स्थानीय ग्राम देवी में आरती-पूजन कर दीप दान किया गया। साथ ही मन्दिर परिसर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी दिया गया। उसके उपरान्त ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया।

साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 341 पौधों का वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान उन्ही जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जायेगा। इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि आज के कार्यक्रम के पूर्व ग्राम - गंगड़ा (जिला गुमला) एवं ग्राम - जुरकेला (जिला सिमडेगा) में भी समूह शाखा द्वारा लगभग 700 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है।

कार्यक्रम के कुशल आयोजन में विभूति शंकर सहाय श्री कुन्ज बिहारी लाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुए। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह -शाखा रांची से राधेश्याम सिंह, अभय सहाय, नवीन कुमार, आनन्द सिंह, हेमन्त नाथ शाहदेव, डॉ उत्पल कुमार, अरुण सिंह,  राधा मोहन मिश्रा, उदय नन्द पाण्डेय, शम्भू शरण षाड़ंगी, रमेश पाण्डेय, गंगाधर नाथ शाहदेव के साथ लगभग 50 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse