गिरिडीह : 30 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी

 

राहत और बचाव कार्य जारी

टीम एबीएन, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है। रांची से गिरिडीह आ रही सवारी बस बराकर नदी में गिर गयी है। बस में करीब 30 लोग सवार थे। इस घटना में अभी कितने लोगों की जान और माल की हानि हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है। यह घटना शनिवार की देर शाम की है।

बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि रांची से गिरिडीह जा रही आलीशान (सम्राट) नाम की बस बराकर नदी में जा गिरी है। यह घटना शनिवार की देर शाम की है। घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी में घटी है। बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह आ रही बस जैसे ही बराकर नदी के पुल पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी।

घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग चीखने चिल्लाने लगे। जैसे ही घटना की सूचना मिली स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गये। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी।

थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गये हैं। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बस पर तीस से अधिक लोग सवार थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse