एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात करीब 9.34 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गयी। झटकों से घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश पर्वत रहा। भूकंप के झटके न केवल दिल्ली-एनसीआर में महसूस किये गये बल्कि जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के भी कुछ इलाकों में महसूस हुए। हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse