टीम एबीएन, लोहरदगा। पावरगंज सुभाष चौक, लोहरदगा स्थित गोपाल स्टोर में नौ अगस्त को नि:शुल्क कार्डियक कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें रांची के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ वरुण कुमार अपनी सेवा देंगे। वह रांची के सेंटाविटा हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष हैं। यह जानकारी मलय कुमार दत्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि डॉ वरुण दोपहर 12 बजे से अपनी नि: शुल्क सेवा देंगे। इसमें हार्ट अटैक, हार्ट फैल्योर, वल्व की समस्या, सीने में दर्द और भारीपन, सांस फूलना, चक्कर और बेहोशी आना, धड़कन का तेज होना, अत्यधिक थकान महसूस करना, बच्चों का नीला पड़ जाना, चलने में पैर दर्द होना, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज, हृदय में छेद या बच्चों की अन्य हृदय संबंधी बीमारियां, हाथ-पैर का नीला और काला पड़ जाना जैसे लक्षण वाले मरीज नि:शुल्क सेवा के लिए आ सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse