टीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में शनिवार को श्रावण महोत्सव का आयोजन मातृ भारती व बालिका शिक्षा विभाग के बैनर तले हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उषा सिंह और समस्त अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अतिथि परिचय और स्वागत हिंदी की आचार्या रेणु कुमारी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की बहन प्रेरणा तिग्गा और प्रियंका उरांव ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। चतुर्थ ऋतु रानी प्रतियोगिता का शीर्षक "पॉलीथिन हटाओ-पर्यावरण बचाओ" रखा गया था। इस शीर्षक पर प्रतिभागियों को अधिकतम 3 मिनट में अपनी बात रखनी थी। चतुर्थ ऋतु रानी प्रतियोगिता में सीमा केसरी विजेता और जान्हवी गोयल उपविजेता रही।
कार्यक्रम में कुल 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नेहा उरांव, रानी प्रिया, रीना साहू, रेणु देवी, ज्योति कुमारी, रीना तिग्गा, प्रिया जयसवाल, संगीता देवी, मनीषा कुमारी, सीता देवी, प्रीति कुमारी गोयल, सुरभि कुमारी, कविता पाण्डेय, संगीता केशरी, सोनी पूजा कुमारी, लता सिंह, अंशु कुमारी आदि प्रतिभागियों का प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहा।
इससे पूर्व महाविद्यालय की बहनों के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें रोशनी उरांव विजेता और अनिमा लकड़ा उपविजेता रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिसई आश्रम गुमला की प्राचार्या उषा सिंह ने कहा कि हमें खुद में प्रण करना चाहिए कि पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करे और पर्यावरण बचाने में योगदान दें।
समिति के उपाध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से समाज में बहुत अच्छा सन्देश जाता है और महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। यह हमारे लिए बहुत ही गौरव का विषय है।
निर्णायक मंडली में रेणु अग्रवाल, कनकलता अग्रवाल व सुमन राय उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रश्मि साहू और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने किया। कार्यक्रम में सचिव अजय प्रसाद,समिति की सदस्या शोभा देवी, मधुमिता शर्मा, प्रीति कुमारी गुप्ता, नीतू कुमारी, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, आरती भगत, स्नेहा शर्मा शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse