हवाई सफर के यात्रियों की जान रही सांसत में, जानें क्यों

 

  • रांची के लिए दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट ने भरी उड़ान, हवा में आयी तकनीकी खराबी

टीम एबीएन, रांची। दिल्ली से झारखंड की राजधानी रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को तकनीकी खराबी आ गयी। 180 यात्रियों की जान हलक में आ गयी। सुबह दिल्ली से उड़ान भरने के आधे घंटे बाद पायलट को मालूम हुआ कि कुछ तकनीकी खराबी है।

पायलट ने तत्काल वापस लौटने का फैसला किया। आखिरकार विमान दिल्ली पहुंचा और उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवायी। इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से रांची भेजा गया। दूसरी फ्लाइट 12:35 बजे रांची पहुंची।

एक दिन पहले भी इंडिगो की फ्लाइट में गड़बड़ी आयी थी। विमान का एक इंजन बंद हो गया था। उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। उस विमान में 181 लोग सवार थे। इस विमान ने शुक्रवार को पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। 

इस विमान ने सुबह 9:08 बजे पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ ही देर बाद इंजन से तेज आवाज आने लगी। विमान को टेक-आफ करने में भी समय लग रहा था। समस्या को देखते हुए पायलट ने विमान की पटना में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। 

इंडिगो की फ्लाइट 6ई2433 तब तक बिहटा के पास पहुंच चुकी थी। इसके बाद पायलट ने पटना एटीसी से संपर्क किया। इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। एटीसी से इजाजत मिलने के बाद विमान को पटना की ओर मोड़ा और उसकी सुरक्षित लैंडिंग करवायी। 

इसके बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर अंचल प्रकाश ने बताया कि टेक-आफ के तीन मिनट बाद ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि पायलट की सूझबूझ से 181 यात्रियों और आठ क्रू मेंबर्स की जान बच गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse