सिमडेगा : 10वीं की छात्रा का अपहरण, केस दर्ज

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। सदर थाना क्षेत्र के खिजरी निवासी सुकरा नायक की बेटी रेखा कुमारी शुक्रवार से ही लापता है। रेखा कुमारी उर्सलाइन कॉन्वेंट सिमडेगा में दसवीं की छात्रा है। वह शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान पूरनापानी के पास से बाइक से आये अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।

रेखा ट्यूशन से ही कभी कभी स्कूल चली जाती थी। जहां से वह शाम 4 बजे अपने घर लौटती थी। इसलिए उसके घर वालों को शाम तक घटना की भनक नहीं लगी। घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तब पूरनापानी के पास उसकी साइकिल मिली। 

पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि बाइक से आए कुछ लोग उसे जबरदस्ती अपने साथ बिठाकर ले गये। परिजन शनिवार की सुबह सदर थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी और अपहरण का मामला दर्ज कराया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse