टीम एबीएन, रांची। जिला स्कूल में आग लगने की घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को भी कक्षाएं स्थगित रखी गयी। शनिवार को भी स्कूल बच्चों के लिए बंद रखा गया है। अब सोमवार से ही बच्चे स्कूल आयेंगे।
प्राचार्या मंजुला एक्का ने कहा कि नियमित रूप से कक्षाएं नए भवन में सोमवार से चलेंगी। पुराने भवन के पास ही बने नये भवन में छठी से 10वीं तक के बच्चों को शिफ्ट किया जायेगा।
11वीं और 12वीं की कक्षाएं पूर्व की रहत पुराने भवन में ही चलेंगी। प्राचार्या ने बताया कि भवन में पानी के कनेक्शन का काम है और साफ-सफाई करानी है, जो शनिवार को कर लिया जायेगा।
घटना के दूसरे दिन सभी शिक्षक व कर्मचारी नियमित समय पर सुबह 8.45 बजे स्कूल पहुंचे। सभी ने आग की भेंट चढ़े कमरों का जायया लिया।
शिक्षकों ने बताया कि लकड़ी में एक जगह से अभी भी धुआं उठ रहा था, तब सीलिंग को तोड़कर बाल्टी से पानी डालकर उसे बुझाया गया। आग की घटना में छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा बूरी तरह प्रभावित हुए।
यहां लगे स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर, बैटरी, बेंच-डेस्क टेबल-कुर्सी के साथ सीसीटीवी कैमरा भी जल गया था। लगभग 50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse