एबीएन सेंट्रल डेस्क। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस कार्रवाई में कम से कम 10 लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस के मुताबिक इलाके में दबदबा रखने वाले आपराधिक समूह के कई नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बुधवार सुबह अभियान शुरू किया।
पुलिस अधिकारी जब महानगर के उत्तरी भाग में पेन्हा फ़ेवेला पहुंचे, तो उन पर गोलियों की बौछार कर दी गयी। पुलिस ने कहा- जवाब में जवानों ने अपने भी गोलियां चलायीं और दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई। इस दौरान में राइफलें, गोला-बारूद, हथगोले और ड्रग्स जब्त किये गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse