कोडरमा समेत 15 स्टेशनों पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा ओवर ब्रिज

 

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। धनबाद रेल मंडल के कोडरमा स्टेशन सहित 15 स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एक ओर नया ब्रिज बनाया जायेगा। कोडरमा स्टेशन पर  यह ब्रिज नये बिल्डिंग से प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर 8 तक जोड़ा जायेगा। इसके लिए कार्य भी शुरू हो गया है। 

इस बिल्डिंग के दो मंजिला तक चार पहिया वाहन भी जायेंगे और वहां से यात्री और वीवीआइपी सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे। मालूम हो कि इसकी चौड़ाई 12 मीटर होगी। 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो जंक्शन पहाड़पुर  बरकाकाना, लातेहार, रेणुकूट नगर उंटारी, डाल्टनगंज, गढ़वा टाउन, चंद्रपुरा तथा कतरास में 12-12 मीटर चौड़ी सेंट्रल ओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव है। 

पुल के साथ रैंप जुड़ा रहेगा। रैंप से यात्री प्लेटफार्म तक पहुंच सकेंगे। फेज वन में ही सभी चयनित स्टेशनों पर ओवरब्रिज बन जायेगा। इस पुल को सेंट्रल पुल ओवरब्रिज का नाम दिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse