टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को अमृत भारत स्टेशनों को उपहार देने जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने 1275 स्टेशनों को अमृतभारत योजना के लिए चयनित किया गया है। जिसमें चिह्नित स्टेशनों के पहले फेज में स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे।
शिलान्यास समारोह को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। एक ही स्थल से प्रधानमंत्री सभी स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। अभी आधारशिला स्थल का चयन तय नहीं हुआ है लेकिन प्रथम चरण के चुनिंदे स्टेशनों का शिलान्यास को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ बिरेंद्र कुमार ने रविवार को दुरभाष पर बताया कि पूर्व मध्य रेलवे को 5 रेल मंडल धनबाद समस्तीपुर, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं हाजीपुर के 55 स्टेशनों को इसके लिए चयनित किया गया है।
अमृत भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री पहले चरण के स्टेशनों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत शिलान्यास करेंगे। इधर, धनबाद के एक अधिकारी ने दूरभाष पर बताया कि धनबाद रेलमंडल के धनबाद, कोडरमा सहित महत्वपूर्ण स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन 6 अगस्त को करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
कोडरमा स्टेशन पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें सांसद विधायक के अलावा सामाजिक, गैर सामाजिक संगठन चिकित्सक प्रशासनिक पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। जो कि कार्यक्रम की साक्षी बनेंगे स्टेशन परिसर पर आनलाइन प्रसारण का व्यवस्था की जायेगी।
बताया कि धनबाद रेल मंडल के 15 स्टेशनों के लिए लगभग 250 करोड रुपये का आवंटन हुआ है। इसमें कोडरमा स्टेशन में 25 करोड से अधिक की राशि पुन: विकास के लिए खच की जायेगी जो कि अगले 50 वर्ष तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते कार्य किये जायेंगे।
अधिकारी ने बताया कि 6 अगस्त के पूर्व केंद्रीय विद्यालयों में पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन व विविध कार्यक्रम के आयोजन कराया जायेगा। जिसके कोडरमा के केन्द्रीय विद्यालय में भी अधिकारी के दिशा निर्देश के बाद अगले चार पांच दिनों में कार्यक्रम होगा।
अमृत काल के दौरान विकसित किये जाने वाले छोटे रेलवे स्टेशन को अमृत भारत के नाम दिया गया है। बड़े स्टेशनों के भांति आगामी 50 वर्षों की आश्यकता को ध्यान में रखते हुए इन्हें चिन्हत स्टेशनों को पुन: निर्णाण किया जायेगा। जहां यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेगी।
अमृत भारत के अंतर्गत धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र के छोटे स्टेशन का कायाकल्प होने के बाद स्टेशन में क्षेत्रीय कला और संस्कृतिक का एहसास दिलायेगी। प्लेटफार्म पर उतरने के बाद यात्रियों को क्षेत्र का एहसास भी हो जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse