टीम एबीएन, देवघर। सावन की चौथी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। देवघर बाबा धाम में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है। कांवरिया अरघा सिस्टम से जलार्पण कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा में प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है।
सुबह 4 बजे मंदिर का कपाट खुलने के साथ ही भक्त बोल बम के नारा लगाते हुए मंदिर में प्रवेश कर गये। वहीं बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए मंदिर प्रांगण से काफी दूर-दूर तक कांवरिया लंबी कतार में नजर आये। सोमवारी को लेकर उपायुक्त ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इससे पहले रविवार देर रात को यहां की सुरक्षा व सुविधा को लेकर देवघर डीसी विशाल सागर ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने परित्राण कैम्प्स, दुम्मा बॉर्डर, कांवरिया पथ, कोठिया टेंट सिटी, बाघमारा आईएसबीटी का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किये गये विभिन्न व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही उपायुक्त ने परित्राण कैंपस में सुरक्षा की दृष्टिकोण से बेरिकेड करने के अलावा कैंपस में शौचालय, पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावे उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवासन हेतु कोठिया में बनाये गये दोनों टेंट सिटी का निरीक्षण कर विशेष साफ-सफाई के साथ हवादार बनाने और एग्जॉस्ट फैन लगाने का निर्देश दिया। साथ ही बिजली सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिये। उपयुक्त ने टेंट सिटी में अग्निशमन यंत्र के उपयोग को लेकर डेडिकेटेड टीम को प्रशिक्षण देकर सभी टेंट सिटी में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में डीसी ने विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिये। साथ ही दुम्मा बॉर्डर से पैदल चलकर कांवरिया पथ में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को मेला के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ सेवा भाव से 24 घंटे एक्टिव रहने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर ने कालीबाड़ी, नंदन पहाड़ मोड़, कुमोदिनी घोष रोड, बरमसिया से सरकार भवन से बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, जलसार मोड़, हदहदिया पल, परमेश्वर दयाल रोड में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर किये गये विभिन्न इंतजामों की जायजा लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse