टीम एबीएन, रांची। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 8 जिलों के जिला आपूर्ति पदाधिकारी और 4 जिलों के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी को बदल दिया है। विभाग के अवर सचिव संजय कुमार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नव पदस्थापित स्थान पर योगदान देने को कहा है।
जारी अधिसूचना के अनुसार जिन जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को बदला गया है उनमें गौतम कुमार भगत को कोडरमा का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह सुदर्शन मुर्मू को गोड्डा, वासुदेव प्रसाद को लातेहार, प्रमोद राम को खूंटी, गुलाम समदानी को गिरिडीह, रंजीता टोप्पो को रामगढ़, राजीव रंजन को गढ़वा और पूनम कच्छप को गुमला का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है।
इनके अलावा 4 सहायक आपूर्ति पदाधिकारियों में श्याम नाथ पाठक को बुंडू में पदस्थापित करते हुए मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। इनके अलावा भीम उरांव को खूंटी। फिलिक्स आनंद कुमार एकका को नगर उंटारी, गढवा और राजशेखर को मधुपुर, देवघर का सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse