एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कैरिबियाई टीम ने छह विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 181 रन बनाये थे।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 36.4 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बना लिये और छह विकेट से मैच अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं थे। दोनों दिग्गजों को आराम दिया गया था और इन दोनों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पयी।
इसी वजह से भारत को वेस्टइंडीज की उस टीम से हार का सामना करना पड़ा, जो वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाई है और क्वालिफायर राउंड में जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड जैसी टीमों से हार गयी थी।
वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद 63 और केसी कार्टी ने नाबाद 48 रन बनाये। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 91 रन की नाबाद साझेदारी कर वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ पिछले 10 वनडे मैच में पहली जीत दिलायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse