एबीएन न्यूज नेटवर्क, पाकुड़। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब स्कूल के छात्रावास में रहने वाली 3 बच्चियों को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिसमें 1 बच्ची की मौत हो गयी। वहीं, बच्ची को बिना पोस्टमार्टम के ही कब्र में दफना दिया गया था। मौत पर लगातार उठ रहे सवालों के बाद बच्ची के शव को कब्र से निकाला गया है।
दरअसल, सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर इस मामले पर सवाल खड़ा किया था।
उन्होंने ट्वीट किया बिना पोस्टमार्टम के कैसे अनुमान लगाया जा सकता है की बच्चियों को बलात्कार, फूड प्वाइजनिंग या सर्पदंश या अन्य वजह से ये दिक्कत हुई? ये लापरवाही का नतीजा है और बच्चियों के परिवार का अनादर। वहीं, अब मौत के कारणों को लेकर मामला गहराने के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि 22 जुलाई को जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित ईसीआई मिशन में सभी छात्राएं छात्रावास में सो रही थीं।
जानकारी के मुताबिक पहले 10 वर्षीय मनीषा पहाड़िन के पेट में दर्द शुरू हुआ। 10 वर्षीय रोबिका पहाड़िन व 14 वर्षीय सबीना पहाड़िन के भी पेट में दर्द शुरू हो गया है। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां मनीषा की मौत हो गई जबकि बाकी 2 बच्चियां खतरे से बाहर बतायी जा रही हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने बीमारी का कारण सर्पदंश बताया था।
बताया जा रहा है कि ईसीआई स्कूल में नामांकित 228 विद्यार्थियों में से 125 के लिए बेड की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण यहां अभी भी कई छात्र-छात्राएं जमीन पर सोने को मजबूर हैं। वहीं, फिलहाल 2 बच्चियों का इलाज अभी अस्पताल में जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse