6-7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनायेगी श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची

 

  • 13 वर्षों से राजधानी के मुख्यमार्ग पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का मन रहा उत्सव 
  • इस बार भगवान श्री कृष्ण को मोटे अनाज का भोग जन्माष्टमी पर लगाया जायेगा : संजय सेठ 
  • आयोजित की जायेगी अमृत दही हांडी प्रतियोगिता 

टीम एबीएन, रांची। पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा जन्माष्टमी पर्व है जो काफी वर्षों से चल रहा है अभी अमृत काल चल रहा है इसलिए इस उत्सव का नाम इस बार अमृत दही हांडी प्रतियोगिता रखा गया है। अमृत दही हांडी उत्सव के साथ भजन संध्या का भी कार्यक्रम रखा गया है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 6 व 7 सितंबर को  श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। 

वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के संरक्षक व सांसद  संजय सेठ,  संरक्षक सह विधायक  सी पी सिंह  व संरक्षक अजय मारू  है। आयोजन समिति के संरक्षक व माननीय सांसद संजय सेठ ने बताया कि 6 और 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव  समिति, रांची की ओर से अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड मै श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। 

समिति के सानिध्य में 13 वर्ष  से जन्माष्टमी महोत्सव हम मनाते आ रहे हैं। प्रथम दिन 6 सितंबर को झांकी प्रतियोगिता के साथ महोत्सव का उद्घाटन किया जायेगा। प्रथम दिन 6 सितंबर  को अपराह्न 3-00 बजे से श्री कृष्ण के बाल रूप की  झांकी यानि बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता  व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें 10 वर्ष तक के बच्चे श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ  बच्चे ,बच्चियां इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

दूसरे दिन 7 सितंबर को संध्या 5 बजे  से अमृत दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य विशाल  आयोजन रखा गया है। अमृत दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे। जिसका रजिस्ट्रेशन समिति में  गोविंदाओं की टीम को  करवाना अनिवार्य होगा।  

समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतिय व सांत्वना पुरस्कार भी रखा जायेगा।  अमृत दही हांडी प्रतियोगिता में कुछ नियम व शर्ते भी रहेगी। पुरुष गोविंदा टीम के लिए हांडी 25 फीट पर वह महिला गोविंदा के लिए 15 फीट पर बांधी जायेगी वही पुरुष गोविंदा को हांडी फोड़ने का समय 5 मिनट वह महिला गोविंदा को 3 मिनट का समय दिया जाएगा।

जो सबसे कम समय में हांडी फोड़ेगा उसे क्रमवार प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा। 18 साल से ऊपर के पुरुष एवं महिला गोविंदा हांडी फोड़ प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। इस बार  पूरी रांची कृष्ण मय हो जायेगी। कृष्ण जन्म उत्सव पर रंग बिरंगी पताकाओ और फूलों से स्थल को सजाया जायेगा। इस बार ठाकुर जी को भोग प्रसाद मोटे अनाज का लगेगा। 

भजन संध्या अभूतपूर्व होगी। बाल गोपाल प्रतियोगिता एवं दही हाडी फोड़ो प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। हांडी फोड़ प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन फॉर्म  सोमवार से प्राप्त होगा। फिरायलाल में केडिया साइकिल के राजेंद्र केडिया से स्टेसन रोड में पतंजलि से सतीश सिंहा के द्वारा प्राप्त किया जा सकेगा। 

रजिस्ट्रेशन फॉर्म 30 अगस्त तक ही जमा लिये जायेंंगे। आयोजन समिति के संरक्षक संजय सेठ ने कहा कि पूर्वी छेत्र का सबसे बड़ा जन्माष्टमी पर्व है अभी अमृत काल चल रहा है। इसलिए अमृत काल को देखते हुए अमृत दही हांडी प्रतियोगिता नाम रहेगा। हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है। इस अवसर पर श्री कृष्ण के कई बाल रूप की झांकियों का भी अवलोकन कृष्ण भक्त आयोजन स्थल पर कर सकेंगे। 

अमृत दही हांडी सह भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर संरक्षक सी पी सिंह, अजय मारू ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित किया। संरक्षक संजय सेठ, अध्यक्ष मुंकेश काबरा ने  कहा कि अगली बैठक में समिति के अन्य पदों व कार्यो के लिए सदस्यो के नाम देकर समिति का बृहत् विस्तार किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने में काफी संख्या में सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। जो नियमित बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान समर्पित करेंगे। 

प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के संरक्षक सह सांसद संजय सेठ,सी पी सिंह, अजय मारू,अध्यक्ष मुकेश काबरा महासचिव जवाहर तनेजा, प्रमोद सारस्वत, कमलजीत सिंह शंटी, राम बांगड़, सतीश सिन्हा, नीरज चौधरी, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, विपिन वर्मा, नरेंद्र लाखोटिया, किशन साबु, गोवर्धन भाला, रमेन्द्र कुमार, राजकुमार सोमानी, शिव शंकर साबू, राजीव सहाय, जुगल दरगढ़, मनीष लोधा, अमित चौधरी, विकाश गोयल, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार (9431325438) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse