टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। विश्व मित्रता दिवस के मौके पर रविवार को झुमरीतिलैया के अड्डी बंगला रोड में प्रेरणा शाखा के तत्वधान में पौधारोपण कर मित्रता की मिसाल पेश की गयी। शाखा की पदाधिकारी और सदस्यों ने कहा कि पेड़ पौधे से मित्रता करने से हमें कई फायदे मिलेंगे और पर्यावरण भी संतुलित रहेगा।
इसी उद्देश्य को लेकर प्रेरणा शाखा ने अभी तक डेढ़ माह में 751 पौधे लगाकर इसकी रक्षा का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता दोस्ती का होता है।
एक सच्चा दोस्त हमारी जिंदगी को नई राह देता है, यदि आप किसी से सच्ची दोस्ती करते हैं तो केवल सुख के लिए ही नहीं बल्कि हमें प्रण करना चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हम पेड़-पौधे से दोस्ती करें जिससे आने वाली पीढ़ी को संतुलित वातावरण का फायदा मिल सके।
पौधारोपण के साथ समाज को इसके महत्व के बारे में भी प्रेरणा शाखा संदेश देने का कार्य कर रही है। उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया ने कहा कि जितनी तेजी से जंगलों की कटाई हो रही है मानव समाज के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। मानव समाज को पौधारोपण के प्रति जागरूक होना होगा। सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि आज के समय में मित्रता स्वार्थ की रह गयी है।
मित्रता के लिए कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रेरणा शाखा का मुख्य उद्देश्य मित्रता को बढ़ावा देने के लिए पेड़ पौधे से दोस्ती करने पर बल दिया और कहा कि विकास की आंधी में हमें समय रहते पेड़ पौधे को अधिक से अधिक लगाने की जरूरत है।
वृक्ष जलवायु परिवर्तन को रोकने और वर्षा होने में महत्वपूर्ण योगदान भी देता है। मारवाड़ी युवा मंच और इसकी इकाइयां प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक श्वेता भाला के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम को अंजाम दिया जा रहा है।
मौके पर श्वेता गुटगुटिया, निशा केडिया, रश्मि केडिया, नीतू अग्रवाल, शीतल पोद्दार, नेहा जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रीति केडिया, प्रीति गुटगुटिया आदि उपस्थित थे। वही सचिव सारिका लड्ढा ने बताया कि अगस्त माह में गौ आहार, सावन मिलन आनंद सब के लिए तथा के तहत कई जन सेवा के कार्य किए जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse