अग्रसेन भवन में हुई अग्रवाल सभा का वार्षिक आम सभा

 

24 सितंबर को वैवाहिक परिचय सम्मेलन तथा 23 नवंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन 

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस आम सभा में अग्रवाल सभा की नई कमेटी द्वारा 1 वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया। 

बैठक में अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज चौधरी ने वर्ष 2022- 23 की प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सभा की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अग्रवाल सभा ने एक वर्ष मे 50 से भी अधिक सामाजिक, जनसेवा एवं जन कल्याणकारी कार्य किए हैं तथा विभिन्न सभी कार्यक्रमों के आयोजनों मे एकजुटता के साथ समाज गठबंधन को मजबूत करने में अपना योगदान एवं पूर्ण सहयोग देने पर सबो के प्रति आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि अग्रसेन भवन व्यवस्था कार्य को सुचारू रूप से निरंतर कर और अधिक सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। भवन में 40 केवी का सोलर पावर प्लांट लग रहा है जिससे बिजली का उत्पादन में भवन आत्मनिर्भर हो जाएगा। भवन में एक लगभग 1000 स्क्वायर फुट का मल्टीप्लस हॉल बनाया जा रहा है। तथा एक हॉल को पूर्ण वातानुकूलित किया जाएगा। 

वार्षिक आम- सभा मे वर्ष 2022-23 के आय-व्यय का अंकेक्षित ब्यौरा पेश किया गया तथा सर्वसम्मति से जे.एन. अग्रवाल एंड कंपनी को अंकेक्षक नियुक्त किया गया। आम सभा में सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने बताया कि अग्रवाल सभा द्वारा 24 सितंबर को संपूर्ण मारवाड़ी समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन तथा 23 नवंबर को सामूहिक विवाह काआयोजन किया गया है। जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। 

आम सभा में कई सदस्यों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए एवं कई सुझाव भी दिए। अग्रवाल समाज के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक का संचालन मंत्री मनोज चौधरी ने की तथा धन्यवाद-ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने किया। 

आम सभा में-भागचंद पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, अजय डीडवानिया, विजय कुमार खोवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, डॉ ओम प्रकाश प्रणव, पवन पोद्दार, विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार, बसंत कुमार मित्तल, कौशल राजगढ़िया, चंडी प्रसाद डालमिया, अशोक नारसरिया, कमल कुमार केडिया, प्रेम मित्तल, संजय सर्राफ, मनोज रूईया, राजेंद्र केडिया, आनंद जालान, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, रमाशंकर बगड़िया, किशन पोद्दार] सज्जन सर्राफ, सुनील पोद्दार,नरेश चौधरी, किशोरी लाल चौधरी, विनोद टिबड़ेवाल, किशन अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, अजय खेतान, शिव भावसिंहका, भरत बगड़िया, अमित चौधरी, मनीष लोधा, सुरेश केसान, रमेश खेमका, श्यामसुंदर बजाज, सुरेश चौधरी, प्रमोद बगड़िया, अशोक लाठ, रीना सुरेखा,अमर अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, पवन कनोई, प्रकाश नाहटा, गौरव परशुरामपुरिया, सुशील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हनुमान बेड़िया, ललित पोद्दार, वैद्यनाथ अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, के अलावे बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse