साहित्यकारों ने एक स्वर में कहा- पटना की स्वच्छता हम सब की जवाबदेही...

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 

  • जीवन में स्वच्छता का सर्वोपरि महत्व : ममता मेहरोत्रा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम ने कालिदास रंगालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें प्रसिद्ध लेखिका और साहित्यकार ममता मेहरोत्रा ने कहा कि जीवन में स्वच्छता का काफी ज्यादा महत्व है। अच्छी स्वच्छता से ही अच्छा स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है।

घर और नगर दोनों ही हमारे हैं। हम अपने अपने घर की सफाई अच्छे तरीके से करें, यह अच्छी बात है। हम अपने नगर की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान दें, यह और ज्यादा अच्छी बात है। इस अवसर पर नवगीतिका लोक रसधार द्वारा साहित्यकार ममता मेहरोत्रा को सम्मानित भी किया गया। 

पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने लोकगीत गाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया । उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

ममता मेहरोत्रा के साथ-साथ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में दूरदर्शन के निदेशक राजकुमार नाहर, डॉ कासिम खुर्शीद,अनिरुद्ध सिन्हा, समीर परिमल, श्वेता गजल, रूबी भूषण, नसीम अख्तर, सविता राज, संजय कुंदन जैसे प्रमुख गजलकारों ने भी हिस्सा लिया और एक स्वर में कहा कि पटना नगर निगम की स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी हैं। नगर की स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करना भी सभी की सम्मिलित जिम्मेदारी है। मेरा शहर मेरी जवाबदेही कार्यक्रम चलाकर नगर निगम यही संदेश हम सभी नागरिकों को दे रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse